मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड, केरल, माहे, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कल तेज बारिश हो सकती है।
इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, तेलंगाना तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।