मौसम विभाग ने कल बिहार, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, केरलम, माहे, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पुद्दुचेरी, आंध्र प्रदेश, कराईक्काल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है।
दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर कल सुबह से दोपहर तक बहुत हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।