सितम्बर 12, 2026 10:09 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने गुजरात के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात में कल मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने कहा कि बिहार, झारखंड और अंडमान निकोबार में गरज और बिजली की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में अगले पांच दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।इस बीच, केरलम और माहे में कल गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।