जून 19, 2026 5:55 अपराह्न

printer

इस्राएल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में कल रात भर हवाई हमले किए

इस्राएल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में कल रात भर हवाई हमले किए। खबरों में बताया गया है कि इन हमलों में 18 लोग मारे गए। इस्राएल की सेना ने कहा कि ये हमले हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम समझौते के उल्लंघन के जवाब में किए गए थे। ये हमले हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले के बाद हुए, जिसमें इस्राएल की सेना का एक टैंक बटालियन कमांडर और तीन अन्य सैनिक मारे गए थे। हिजबुल्लाह ने भी इलाके में भीषण लड़ाई की जानकारी दी है, जिससे ईरान और अमरीका के बीच संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से हुए नाजुक समझौते को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला