जून 15, 2026 8:24 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्त होने के बाद भी इजराइली सेना सीमा पार अपने ठिकानों से पीछे नहीं हटेगी: इजराइल काट्ज़

अमरीका और ईरान द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के समझौते की घोषणा के कुछ घंटों बाद, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने घोषणा की है कि इजराइली सेना सीमा पार अपने ठिकानों से पीछे नहीं हटेगी। उन्‍होंने इजराइल की सुरक्षा नीति का विवरण देते हुए कहा कि इजरायल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए इजरायली रक्षा बल लेबनान, सीरिया और गाजा के सुरक्षा क्षेत्रों में अनिश्चित काल तक तैनात रहेगा। इजराइली मीडिया ने बताया कि येरूशलम ने अंतरराष्ट्रीय वापसी की समय-सीमा का पालन करने से इनकार करते हुए अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को सीधे तौर पर सूचित कर दिया है।