अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के प्रयास रोक दिये हैं। ओमान तट पर कल एक जहाज पर हुए प्रक्षेपास्त्र हमले के बाद यह निर्णय लिया गया। इससे पहले ईरान की अनुमति के बिना जहाजों को नए मार्ग का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई थी।
संगठन के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगुएज़ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी इस योजना को क्षेत्र में संचालित होने वाले जहाजों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित नहीं होने तक स्थगित रखेगी। उन्होंने कहा कि हमले से प्रभावित जहाज निकासी अभियान का हिस्सा नहीं था। हमला करने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।