जून 11, 2026 9:42 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना ने यूएई के फुजैरा से एक वाणिज्यिक तेल टैंकर से मिसाइल वारहेड को सुरक्षित निकाला

भारतीय नौसेना ने यूएई के फुजैरा से निकले एक वाणिज्यिक तेल टैंकर से बिना फटे मिसाइल वारहेड को सुरक्षित निकालने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। यह मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर एमटी ओलंपिक लाइफ, ओमान के पास 26 मई को हुए विस्फोट के बाद कोच्चि जा रहा था। बाद में इसमें विस्फोटक पाए जाने की जानकारी मिली।