जून 22, 2026 6:56 अपराह्न

printer

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने रास लाफान औद्योगिक नगर में हुई घटना पर जताई चिंता

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कल रास लाफान औद्योगिक नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोग लापता हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वह इस कठिन समय में कतर सरकार और जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है।

सहायता और पूछताछ के लिए दूतावास से हेल्पलाइन नंबर +9 7 4 – 5 5 6 4 7 5 0 2 या +9 7 4 – 5 5 3 8 4 6 8 3 और ईमेल cons.doha@mea.gov.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।