हांगकांग ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज हांगकांग के काई टाक एरिना में शुभारंभ हुआ। 22 नवबंर तक चलने वाले टूर्नामेंट में कई शीर्ष भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।
पुरुष डबल्स में, भारत की विश्व की नंबर 6 जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, आज राउंड ऑफ 32 के मैच में चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। हरिहरन अमसाकरुनन और एमआर अर्जुन भी पुरुष डबल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुरुष सिंगल्स में, लक्ष्य सेन ली चेउक यिउ के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। अनमोल खरब, उन्नति हुडा, देविका सिहाग, रक्षिता रामराज, अश्मिता चालिहा और ईशरानी बरुआ महिला सिंग्लस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। वो पहले ही बीडबल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
महिला डबल्स में, विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगी। हरिहरन अमसाकरुनन और तनीशा क्रास्टो, ध्रुव रावत और मनीषा के के साथ मिक्सड डबल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।