अगस्त 5, 2026 10:16 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने विद्यार्थियों को मुफ्त ई-साइकिल दिए जाने की घोषणा के दावे का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया में आ रहे उन दावों का खंडन किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आधार कार्ड वाले विद्यार्थियों को मुफ्त विद्युत साइकिल देने की घोषणा की है। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी और डिजिटली जोड़-तोड़ है। प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। पीआईबी ने लोगों से ऐसे संदिग्‍ध दावों की सरकार को सूचना देने को कहा है।