सितम्बर 8, 2026 3:18 अपराह्न

printer

सरकार ने ITI क्लस्टरों के लिए 735 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश योजनाओं को दी मंजूरी

सरकार ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परियोजना परिव्यय वाली रणनीतिक निवेश योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसमें राजस्थान के लिए 241 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश के लिए 240 करोड़ रुपये से अधिक और तेलंगाना के लिए 254 करोड़ रुपये की निवेश योजना शामिल है। इसे प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन – पीएम-सेतु की पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक में मंजूरी दी गई।
 
यह बैठक कल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन मंजूरियों के साथ पीएम-सेतु के तहत नौ आईटीआई क्लस्टरों में कुल स्वीकृत निवेश दो हजार 171 करोड़ रुपये हो गया है।