अगस्त 2, 2026 11:41 पूर्वाह्न

printer

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में अहमदाबाद को सौंपा जाएगा राष्ट्रमंडल खेल ध्वज और होस्ट बैटन

ग्लासगो में राष्‍ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर राष्‍ट्रमंडल खेल ध्‍वज और होस्‍ट बैटन सौंपा जाएगा। इस अवसर के साथ अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जिम्मेदारी संभालेगा।

अहमदाबाद में होने वाले 2030 राष्ट्रमंडल खेल इस बहु-खेल प्रतियोगिता के शताब्दी वर्ष का प्रतीक होंगे। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में हुई थी। गुजरात के उप-मुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी ग्लासगो में खेलों में शामिल हो रहे हैं, जहाँ अहमदाबाद का अगले मेज़बान शहर के तौर पर औपचारिक स्वागत किया जाएगा।