वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में स्थित 22 उद्योगों का विशेष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 16 इकाइयां निर्धारित मानदंडों और निर्देशों का उल्लंघन करती पाई गईं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि सीएक्यूएम के 7 फ्लाइंग स्क्वाड ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से यह निरीक्षण अभियान चलाया। मंत्रालय ने कहा कि निर्धारित मानदंडों और नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सीएक्यूएम ने दोहराया है कि सभी औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय मानदंडों, वैधानिक निर्देशों, संचालन की अनुमति की शर्तों और अन्य निर्धारित उपायों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।
News On AIR | सितम्बर 16, 2026 9:43 अपराह्न
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में स्थित 22 उद्योगों का विशेष निरीक्षण किया