जून 11, 2026 9:05 पूर्वाह्न

printer

अमरीका में वार्षिक मुद्रास्फीति दर मई महीने में बढ़कर 4.2 प्रतिशत हुई

अमरीका में वार्षिक मुद्रास्फीति दर मई महीने में बढ़कर 4.2 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोतरी पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है। अमरीका-ईरान तनाव के बाद यह दर तेजी से बढ़ी है। 
 
अमरीकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, अप्रैल की तुलना में कीमतों में आधा प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ऊर्जा की कीमतों का योगदान लगभग 60 प्रतिशत रहा। हालांकि खाद्य और किराना वस्तुओं की कीमतों में अपेक्षाकृत कम वृद्धि देखी गई है।
 
इस बीच, राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने इन आंकड़ों को अच्छा बताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे-जैसे होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए तेल की आपूर्ति सामान्य होगी, मुद्रास्फीति में कमी आएगी।