सितम्बर 23, 2026 8:06 अपराह्न

printer

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 24 से 26 सितंबर तक 7वें नदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र – आईजीएनसीए में 24 से 26 सितंबर तक 7वें नदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यमुना पर अकादमिक विमर्श केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में नदियों से संबंधित पारंपरिक ज्ञान, समकालीन चिंताओं तथा उनके सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व से जुड़ी सामग्री प्रस्तुत की जाएगी। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि भारत में नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नदियों के साथ जुड़े इस सांस्कृतिक संबंध और उनके संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी से परिचित कराना जरूरी है।