जून 19, 2026 4:45 अपराह्न

printer

सीमा पर सैन्य कार्रवाई को देखते हुए अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच तनाव और बढ़ा

सीमा पर सैन्य कार्रवाई को देखते हुए अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में कथित आई.एस.आई.एस. से जुड़े ठिकानों पर रातभर हवाई हमले किए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, मंत्रालय ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया और चेतावनी दी कि अफगानिस्तान अपनी सुरक्षा और स्थिरता के लिए किसी भी खतरे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगा।
 
यह घटनाक्रम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है। इससे पहले 11 जून को, अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तान के कार्यकारी राजदूत को तलब कर अफगान हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। अफगानिस्‍तान ने पाकिस्तान पर रिहायशी इलाकों पर हवाई हमले करने का भी आरोप लगाया है, जिसमें कथित तौर पर 13 लोगों की मौत हो गई थी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला