जून 24, 2026 8:41 अपराह्न

views 59

ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से एक अस्थायी समुद्री गलियारा खोलने की घोषणा की

ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले एक अस्थायी समुद्री गलियारे के खुलने की घोषणा की है। यह वाणिज्यिक जलमार्ग को बहाल करने और खाड़ी में फंसे हजारों नाविकों के समुद्री संकट को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओमान सरकार ने कहा कि यह पहल संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन - आईएमओ के समन्वय से विकसित की गई है। इससे क्षेत्रीय संघर्ष से जुड़े महीनों के व्यवधान के बाद जलमार्ग से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को सुगम बनाया जा सके। संगठन के अनुसार क्षेत्र में 11 हजार से अधिक...

जून 10, 2026 9:58 अपराह्न

views 48

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली पर अमरीकी हमले के बाद ईरान का पलटवार

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली पर अमरीकी हमले के कुछ घंटों बाद ईरान ने पश्चिमी एशिया में अमरीकी ठिकानों के खिलाफ व्यापक जवाबी सैन्य अभियान शुरू किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने बहरीन में अमरीका के पांचवें बेड़े, कुवैत में अली अल सलेम हवाई अड्डे और जॉर्डन में अजराक हवाई अड्डे पर लंबी दूरी की मिसाइल से हमले की जिम्मेदारी ली है और इन अभियानों को अमेरिकी आक्रामकता का सीधा जवाब बताया है। जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने पुष्टि की है कि उन्होंने अजराक क्षेत्र की ओर दागी गई सभी ...

अप्रैल 23, 2026 9:33 अपराह्न

views 186

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुध्द कर रही ईरान की छोटी नौकाओं को निशाना बनाकर नष्ट करने का आदेश दिया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमरीकी सेना को होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुध्द कर रही ईरान की छोटी नौकाओं को निशाना बनाकर नष्ट करने का आदेश दिया है। आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमरीकी नौसेना को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली सभी नौकाओं को नष्ट करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सेना इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में बारूदी सुरंगों को हटाने के अपने प्रयासों को तेज कर रही है। अमरीका की सेना ने आज कहा कि उसने ईरानी तेल की तस्करी से जुड़े एक और टैंकर को जब्त...

अप्रैल 20, 2026 5:00 अपराह्न

views 108

ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल-मुक्त आवागमन की मांग की

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर अनिश्चितता के बीच, ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य से टोल-मुक्त आवागमन की मांग की है। ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर ने कहा कि इस महत्वपूर्ण वैश्विक तेल मार्ग का उपयोग करने वाले जहाजों पर बिना किसी प्रतिबंध या शुल्क के पूर्ण आवागमन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। ब्रिटेन का कहना है कि आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन और ऊर्जा प्रवाह में व्यवधान को रोकने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। यह टिप्पणी तब आई है जब ...

अप्रैल 18, 2026 9:16 अपराह्न

views 103

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर गोलीबारी पर जताई चिंता

भारत ने आज सवेरे होर्मुज जल-डमरू-मध्य में भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने आज शाम नई दिल्ली में विदेश सचिव वक्रम मिसरी के साथ बैठक के लिए भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली को बुलाया। बैठक के दौरान श्री मिसरी ने भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व का उल्‍लेख किया। श्री मिसरी ने याद दिलाया कि ईरान ...

अप्रैल 18, 2026 7:52 अपराह्न

views 95

ईरान: होर्मुजजलडमरूमध्य फिर से बंद

ईरान ने अमरीका की नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज जल-डमरू-मध्य एक बार फिर से बंद करने की घोषणा की है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने आज कहा कि होर्मुज पर पहले की तरह उसका नियंत्रण है। ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहने तक होर्मुज से आवागमन अवरुद्ध रहेगा। दूसरी ओर अमरीकी केंद्रीय कमान-सेंटकॉम ने कहा है कि अमरीकी सेना ने 23 जहाजों को वापस लौटने का आदेश दिया है। एक अन्‍य घटनाक्रम में ब्रिटेन की सेना ने बताया कि ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गॉर्ड कोर ने होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर प...

अप्रैल 8, 2026 9:52 अपराह्न

views 294

ट्रम्प: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए ईरान के साथ संयुक्त उद्यम पर विचार

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वाशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए ईरान के साथ संयुक्त उद्यम पर विचार कर रहा है। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह संयुक्त व्यवस्था इस रणनीतिक जलमार्ग की सुरक्षा में मदद करेगी, जो वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह भी दोहराया कि ईरान को किसी भी प्रकार के यूरेनियम संवर्धन क्षमता बनाए रखने की अनुमति नहीं देंगे, जबकि ईरान बार-बार यह दावा करता रहा है कि वह यूरेनियम संवर्धन ...

अप्रैल 8, 2026 6:10 अपराह्न

views 75

दक्षिण कोरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे दक्षिण कोरियाई जहाजों को सुरक्षित निकालने में सहायता का वादा किया

अमरीका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद, दक्षिण कोरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे दक्षिण कोरियाई जहाजों को सुरक्षित निकालने में सहायता करने का वादा किया है। अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कोरिया होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे कोरियाई तेल टैंकरों की सुरक्षित और त्वरित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करेगा। वर्तमान में इस क्षेत्र में सात तेल टैंकर मौजूद हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय ध्वजवाहक शामिल हैं, जो कोरियाई तेल शोधन कारखानों के लिए तेल पहुंचा रहे हैं। इन जहाजों में 14 मिलि...

अप्रैल 2, 2026 8:24 अपराह्न

views 92

फ्रांस सैन्य कार्रवाई के माध्यम से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना अव्यावहारिक मानता है: इमैनुएल मैक्रॉन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि फ्रांस सैन्य कार्रवाई के माध्यम से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना अव्यावहारिक मानता है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सैन्य अभियान में अनिश्चित समय लगेगा और इससे जहाज इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से तटीय खतरों के प्रति असुरक्षित हो जाएंगे, जिसके पास बैलिस्टिक मिसाइलें और अन्य क्षमताएं हैं। श्री मैक्रॉन ने आगे कहा कि जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान के साथ वार्ता के माध्यम से समन्वय की आवश्यकता होगी, जो संभव...