अप्रैल 18, 2026 7:52 अपराह्न | Strait of Hormuz

printer

ईरान: होर्मुजजलडमरूमध्य फिर से बंद

ईरान ने अमरीका की नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज जल-डमरू-मध्य एक बार फिर से बंद करने की घोषणा की है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने आज कहा कि होर्मुज पर पहले की तरह उसका नियंत्रण है। ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहने तक होर्मुज से आवागमन अवरुद्ध रहेगा।
दूसरी ओर अमरीकी केंद्रीय कमान-सेंटकॉम ने कहा है कि अमरीकी सेना ने 23 जहाजों को वापस लौटने का आदेश दिया है।
एक अन्‍य घटनाक्रम में ब्रिटेन की सेना ने बताया कि ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गॉर्ड कोर ने होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलाबारी की। जहाज और चालक दल के सदस्‍य सुरक्षित हैं।