ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य 60 दिन के लिए फिर से खोलने पर सहमति बन गई है। स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से समझौते को मंजूरी मिलनी बाकी है। समझौते के अनुसार जलडमरूमध्य में प्रवेश करने वाले जहाज ईरान के निकटवर्ती मार्ग का उपयोग करेंगे जबकि बाहर निकलने वाले जहाज ओमान के निकटवर्ती मार्ग का उपयोग करेंगे। कोई पारगमन शुल्क या सेवा शुल्क नहीं लगाया जाएगा और क्षेत्रीय पक्ष समुद्र में बारूदी सुरंगों को हटाने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं।
समझौते को मंजूरी मिलने के बाद अमरीका और ईरान अपने शांति समझौता ज्ञापन के अनुसार जलडमरूमध्य फिर से खोलने और वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का प्रस्ताव तैयार करेंगे।