अप्रैल 20, 2026 5:00 अपराह्न | Strait of Hormuz

printer

ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल-मुक्त आवागमन की मांग की

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर अनिश्चितता के बीच, ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य से टोल-मुक्त आवागमन की मांग की है। ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर ने कहा कि इस महत्वपूर्ण वैश्विक तेल मार्ग का उपयोग करने वाले जहाजों पर बिना किसी प्रतिबंध या शुल्क के पूर्ण आवागमन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। ब्रिटेन का कहना है कि आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन और ऊर्जा प्रवाह में व्यवधान को रोकने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।
यह टिप्पणी तब आई है जब सप्ताहांत में अमरीका ने जल-डमरू-मध्य में एक ईरानी मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया। इसके बाद तनाव बढ़ गया और आगे की शांति वार्ता पर संदेह पैदा हो गया। खबरों के अनुसार, ईरान ने संघर्ष समाप्त होने के बाद जहाजों पर टोल लगाने का प्रस्ताव रखा है।