भारत ने आज सवेरे होर्मुज जल-डमरू-मध्य में भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने आज शाम नई दिल्ली में विदेश सचिव वक्रम मिसरी के साथ बैठक के लिए भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली को बुलाया। बैठक के दौरान श्री मिसरी ने भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व का उल्लेख किया। श्री मिसरी ने याद दिलाया कि ईरान ने पहले भी भारत जाने वाले कई जहाजों के सुरक्षित मार्ग की सुविधा प्रदान की है। व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए विदेश सचिव ने ईरान के राजदूत से आग्रह किया कि वे ईरान के अधिकारियों को भारत के विचार से अवगत कराएं और जल-डमरू-मध्य से भारत जाने वाले जहाजों की सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पुनः शुरू करें। मंत्रालय ने कहा कि ईरान के राजदूत ने इन विचारों को ईरान के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।a
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 9:16 अपराह्न | Strait of Hormuz
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर गोलीबारी पर जताई चिंता