स्विट्जरलैंड में जनसंख्या को सीमित करने के प्रस्ताव पर आज जनमत संग्रह हो रहा है। इस प्रस्ताव में देश की आबादी एक करोड़ तक सीमित रखने की बात है। यदि यह प्रस्ताव पारित होता है, तो स्विट्जरलैंड जनसंख्या पर रोक लगाने वाला यूरोप का पहला देश बन जाएगा। देश की वर्तमान जनसंख्या 90 लाख से अधिक है, जबकि एक दशक पहले यह 80 लाख से कुछ अधिक थी। आबादी का एक चौथाई से अधिक हिस्सा विदेशी मूल के लोगों का है। यह प्रस्ताव देश के सबसे बड़े राजनीतिक समूह स्विस पीपल्स पार्टी ने रखा है।
News On AIR | जून 14, 2026 9:18 पूर्वाह्न
स्विट्जरलैंड में आबादी एक करोड़ तक सीमित रखने के प्रस्ताव पर आज मतदान