नवम्बर 6, 2026 9:27 अपराह्न

printer

नेपाल में भारत के राजदूत सुधाकर दलेला ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला

नेपाल में भारत के राजदूत सुधाकर दलेला ने आज औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्‍होंने नेपाल के काठमांडू में राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अपना परिचय पत्र सौंपा।

1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री दलेला इससे पहले वर्ष 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत रहे। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव के रूप में कार्य किया। श्री सुधाकर दलेला ने नवीन श्रीवास्तव का स्थान लिया है।