जून 20, 2026 3:14 अपराह्न

printer

अमरीका में जूनटीन्थ अवकाश के कारण कल बंद रहे शेयर बाजार

अमरीका में जूनटीन्थ अवकाश के कारण कल शेयर बाजार बंद रहे। हालांकि, सप्ताह के दौरान अमरीकी शेयर बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। साप्ताहिक कारोबार में नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक में 2.4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, एस एंड पी 500 में 0.9 प्रतिशत से अधिक और डॉव जोंस में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विश्लेषकों के अनुसार, अमरीका और ईरान के बीच समझौते से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।