जून 11, 2026 10:43 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका: लोक सुरक्षा मंत्री आनंद विजेपाला ने कहा, पूर्व खुफिया सेवा प्रमुख सुरेश सल्ले के ईस्टर संडे बम धमाकों से जुड़े होने के पर्याप्त सबूत

श्रीलंका के लोक सुरक्षा मंत्री आनंद विजेपाला ने कल संसद में कहा कि पूर्व खुफिया सेवा प्रमुख, सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुरेश सल्ले के खिलाफ 2019 में ईस्टर संडे पर हुए बम धमाकों से जुड़े होने के पर्याप्त सबूत जुटा लिए गए हैं। इनमें 260 से अधिक लोग मारे गए थे। विजेपाला ने आरोप लगाया कि सल्ले को हमलों की पूर्व जानकारी थी।