नवम्बर 18, 2026 7:55 पूर्वाह्न

printer

स्क्वैश: क्यू.एस.एफ. 3 पी. एस.ए. कॉपर 2026 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे वेलावन सेंथिलकुमार

भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने कल कतर के दोहा में आयोजित स्क्वैश की क्यू.एस.एफ. 3 पी. एस.ए. कॉपर 2026 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दूसरी वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद वेलावन सेंथिलकुमार ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र के पांचवीं वरीयता प्राप्त उमर सईद को सीधे गेमों में 11-9, 11-1, 13-11 से हराया।

सेंथिलकुमार ने इस साल दो पी.एस.ए कॉपर’ स्तर के खिताब जीते हैं। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना कतर के अब्दुल्ला अल-तमीमी या मलेशिया के अमीशेनराज चंद्रन में से किसी एक से होगा। वहीं, भारत के अयान वजीराली दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका के छठी वरीयता प्राप्त डेवाल्ड वैन नीकेर्क से सीधे गेमों में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।