जून 17, 2026 11:59 पूर्वाह्न

printer

भारत इनोवेट्स के समापन समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल- पिछले तीन दिन की उपलब्धियां भारत-फ्रांस नवाचार साझेदारी की अपार क्षमता दर्शाती हैं

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारिक हस्तियों, कार्यकारी अधिकारियों, निवेशकों और नवप्रवर्तकों को भारत के साथ नवाचार से संचालित, एक उज्जवल और टिकाऊ भविष्य के निर्माण में सहयोग के लिए आमंत्रित किया है। फ्रांस के नीस में, भारत इनोवेट्स के समापन समारोह में, श्री गोयल ने कहा कि पिछले तीन दिन की उपलब्धियां भारत-फ्रांस नवाचार साझेदारी की अपार क्षमता को दर्शाती हैं।

श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के नेतृत्व और ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ के अंतर्गत उनके साझा दृष्टिकोण ने एक ऐसे मंच की नींव रखी है जो परिवर्तनकारी साबित हुआ है।