मई 31, 2026 5:30 अपराह्न

printer

चार राज्यों में एसआईआर शुरू, 28 जून तक प्रपत्र जमा करने वाले पात्र मतदाता मसौदा सूची में होंगे शामिल

विशेष गहन पुनरीक्षण तीसरे चरण के तहत मतदाताओं की पहचान कल से ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में शुरू हो गई है। आयोग ने बताया है कि सभी पात्र मतदाताओं, जिनके मतगणना प्रपत्र 28 जून या उससे पहले मतदाता पंजीकरण अधिकारी को प्राप्त हो जाएंगे, उन्हें मसौदा मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

आयोग ने कहा है कि जो मतदाता निर्धारित तिथि तक अपने मतगणना प्रपत्र जमा कराने में असमर्थ हैं, वे दावा और आपत्ति अवधि के दौरान प्रपत्र 6 और निर्धारित घोषणा पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों को लोगों से प्रतिदिन अधिकतम 50 प्रपत्र एकत्र करने और मसौदा प्रकाशन से पहले बीएलओ को सौंपने की अनुमति दी है।