जून 15, 2026 9:17 अपराह्न

printer

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और डेनमार्क के राष्ट्रीय संग्रहालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और डेनमार्क के राष्ट्रीय संग्रहालय ने आज ऐतिहासिक डेनिश जहाज ओरेसुन की जलमग्न पुरातात्विक जांच के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य 17वीं शताब्दी में पुद्दुचेरी के कराईक्‍काल तट के पास डूबे डेनिश जहाज ओरेसुन के अवशेषों का पता लगाना और उनका दस्तावेजीकरण करना है।