जून 11, 2026 7:33 अपराह्न

printer

चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के शिंगआन प्रांत में एक विस्फोट में सात लोगों की मौत

चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के शिंगआन प्रांत में आज सुबह हुए एक विस्फोट में सात लोगों की मौत और 17 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी तथा गुइलिन शहर और शिंगआन के वरिष्ठ अधिकारी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट के कारणों की जांच कर रही हैं। फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।