नवम्बर 9, 2026 9:53 पूर्वाह्न

printer

मिस्र में रेल दुर्घटना में सात यात्रियों की मौत, 112 घायल

मिस्र में कल दो रेलगाड़ियों के बीच टक्कर में सात यात्रियों की मौत हो गई और 112 घायल हो गए। यह दुर्घटना राजधानी काहिरा के पास हुई। टक्कर के कारण कई यात्री डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने सभी नजदीकी अस्पतालों को सतर्क रहने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटना के जिम्मेदारों के  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे दुर्घटना के बाद की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।