अप्रैल 23, 2026 11:25 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम मामलों के सचिव सीबी जॉर्ज ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की

विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सीबी जॉर्ज ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरेश से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में विदेश मंत्रालय ने बताया है कि बैठक के दौरान श्री जॉर्ज ने बहुपक्षवाद के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया।

मंत्रालय ने बताया कि उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र में सुधार और विकासशील तथा अल्‍प विकसित देशों को और अधिक प्रमुखता देने के बारे में विचार-विमर्श किया जिसका भारत-संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास साझेदारी कोष जैसे प्रयासों के जरिए भारत ने लगातार समर्थन किया है।