अप्रैल 21, 2026 9:23 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों पर अंतर-सरकारी वार्ता की बैठक में शामिल हुए

 भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी श्रेणी में ग्‍लोबल साउथ के अधिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर बल दिया है। विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों पर अंतर-सरकारी वार्ता की बैठक में यह बात कही। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों के प्रति भारत के दृष्टिकोण और अफ्रीकी मॉडल के बीच समानताओं को भी रेखांकित किया।
 
श्री जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विकास के लिए वित्तपोषण पर 2026 आर्थिक और सामाजिक परिषद फोरम की आम बहस में भी वक्तव्य दिया। उन्‍होंने चार ट्रिलियन डॉलर के सतत विकास लक्ष्यों के वित्तपोषण अंतर को पाटने के लिए एक निष्पक्ष, समावेशी और विकासोन्मुखी वैश्विक वित्तीय प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला