सितम्बर 10, 2026 4:51 अपराह्न

printer

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने कश्मीर में मीडिया इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने आज कश्मीर में काम कर रही मंत्रालय की सभी मीडिया इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की। उन्‍होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के समाचारों और कार्यक्रमों तथा पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्‍यूरो के अभियानों और आउटरीच गतिविधियों की भी समीक्षा की। श्री कुमार ने मीडिया इकाइयों के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया।

उन्‍होंने सोशल मीडिया पर मौजूदगी और दर्शकों की भागीदारी को मजबूत करने, खासकर इंस्टाग्राम पर बल दिया। साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिलचस्प और दर्शकों के अनुकूल वीडियो कंटेंट बनाने का आह्वान किया। श्री कुमार ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के लिए प्रचार तेज करने और समाचारों, कार्यक्रमों, सोशल मीडिया और आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता अभियानों को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्‍होंने प्रभावी प्रचार-प्रसार और लोगों तक बेहतर पहुंच के लिए सभी मीडिया इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय पर भी बल दिया।