जून 21, 2026 7:29 पूर्वाह्न

printer

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रियाद में 500 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

सऊदी अरब में रियाद में, कल 500 से अधिक प्रतिभागियों ने योग दिवस मनाया। कार्यक्रम में राजनयिकों, योगाचार्यों और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। सऊदी योग समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अहमद अल सादी ने कहा कि योग लोगों को स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन-शैली अपनाने में मदद करता है।