नवम्बर 18, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

सैफ चैंपियनशिप: रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया, केंद्रीय खेल मंत्री ने टीम को बधाई दी

भारत ने कल रात ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल के रोमांचक फाइनल मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। इसके साथ ही 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट जीतकर इतिहास भी रच दिया। भारत की और से सुहैल अहमद भट ने 60वें मिनट में और संदीप मंडी ने 88वें मिनट में गोल दागे। भारत ने शनिवार को सेमीफाइनल में भूटान को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ढाका में आयोजित सैफ चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर डॉ. मंडाविया ने टीम की इस उपलब्धि की सराहना की और खिलाड़ियों की प्रशंसा की।