रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च पुल पर यूक्रेन के हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है। शेनझेन में मीडिया से बातचीत में श्री पुतिन ने कहा कि रूस इन हमलों का जवाब देगा। यह हमला बर्लिन में अमरीकी प्रतिनिधियों जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी में होने वाली बातचीत से कुछ घंटे पहले हुआ।
रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केर्च पुल पर चार दिन में यूक्रेन का यह तीसरा हवाई हमला था। रात में हुए हमले के बाद पुल पर रेल यातायात रोक दिया गया। अधिकारी हमले से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।