यूक्रेन के ड्रोन हमले में, रूस में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हैं। रूस के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने बताया कि दक्षिणी प्रांत क्रांसनोदर में, ड्रोन के मलबे से एक समुद्री टर्मिनल पर आग लग गई।
यूक्रेन ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, यूक्रेन ने एक तेल ठिकाने और रूस के नियंत्रण वाले सैन्य ठिकानों पर सफल हमले का दावा किया है।