रूस ने साइबेरिया के एक शहर में महीनों से बिना आरोप हिरासत में रखे गए 24 फिलीपींस नागरिकों को रिहा कर दिया है। ये सभी आज मनीला पहुंच गए, जहां उनका स्वागत फिलीपींस की विदेश सचिव थेरेसा लाजारो ने किया। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। दोनों नेताओं की मुलाकात कज़ान में आसियान-रूस संबंधों की 35वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान हुई थी।
News On AIR | जून 21, 2026 10:08 पूर्वाह्न
रूस ने साइबेरिया में महीनों से हिरासत में रखे गए 24 फिलीपींस नागरिकों को रिहा किया