यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद्यमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने बीती रात राजधानी कीव और खार्किव पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया। उन्होंने बताया कि इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले कल जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से अलग-अलग टेलीफोन पर बातचीत की थी। उधर, रूस-यूक्रेन युद्ध आज फ्रांस में हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में होने वाली वार्ता में भी चर्चा का विषय रहेगा।
News On AIR | जून 15, 2026 6:04 अपराह्न
रूस ने बीती रात राजधानी कीव और खार्किव पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया