इटली की राजधानी रोम में कल प्रवासियों के मुद्दे पर विरोध और समर्थन में अलग-अलग प्रदर्शन हुए। प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग वाली एक पहल को संसद में चर्चा के लिए आवश्यक 50 हजार हस्ताक्षर मिल गए हैं। विरोध और समर्थन दोनों प्रदर्शनों में हजारों लोग शामिल हुए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, किसी प्रकार की हिंसा की सूचना नहीं है।
News On AIR | जून 14, 2026 11:18 पूर्वाह्न
रोम में प्रवासियों के मुद्दे पर विरोध और समर्थन में अलग-अलग प्रदर्शन