भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन ने कहा है कि तकनीक बैंकिंग को सुगम बनाने के साधन के साथ बैंकों की जोखिम प्रबंधन प्रणाली का अभिन्न अंग बनती जा रही है। मुंबई में 13वें एसबीआई बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव में श्री जैन ने बैंकिंग में तकनीक की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोर बैंकिंग और भुगतान के साथ ग्राहक पंजीकरण, क्रेडिट मूल्यांकन, धोखाधड़ी निगरानी और नियामक रिपोर्टिंग सहित प्रत्येक महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य में तकनीक शामिल है।
News On AIR | सितम्बर 24, 2026 7:52 अपराह्न
RBI के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन ने कहा- तकनीक बैंकिंग को सुगम बनाने के साथ जोखिम प्रबंधन का अभिन्न अंग बन रही है