राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी तीन महीने का वेतन 6,35,000 रुपये का योगदान दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नबीन ने कहा कि सरकार बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है और प्रभावित लोगों तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की गई हैं, साथ ही राहत कैंप, कम्युनिटी किचन, चिकित्सीय सुविधाए और जानवरों के चारे का भी प्रबंध किया गया है। श्री नबीन ने आगे कहा कि किसानों की फ़सल को हुए नुकसान का आकलन करने और आवश्यक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया भी चल रही है। श्री नबीन ने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार सात हज़ार रुपये की आर्थिक मदद के रूप में कुल 550 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी है।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 4:37 अपराह्न
राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए 3 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया