अक्टूबर 19, 2026 2:10 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एससीओ की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान रवाना हुए

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे रवाना हो गए हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि आज से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में संस्कृति, संपर्क, अर्थव्यवस्था, नवाचार, निवेश और जन-संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही बैठक में वित्तीय और संस्थागत कामकाज में हुई प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।