अक्टूबर 19, 2026 8:06 पूर्वाह्न

printer

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, तोड़फोड़ और लूटपाट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। कल राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं गणराज्य को कमजोर करने की कोशिश हैं और दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और हिंसा में शामिल लोगों के बीच अंतर करना जरूरी है। फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को करीब 2400 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हिंसा के दौरान लगभग 1000 पुलिसकर्मी और जवान घायल हुए। कई शहरों में सरकारी इमारतों, दुकानों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। श्री मैक्रों ने कहा कि सरकार इन घटनाओं की समीक्षा करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता देने और नुकसान से उबरने में समुदायों की मदद करने के लिए एक संकट प्रबंधन इकाई बनाने की घोषणा की।