अक्टूबर 20, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

देशभर में जोर-शोर से मनाया जा हा है विजयदशमी और दशहरे का पर्व

देशभर में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र और दुर्गा पूजा के भव्य उत्सव का समापन भी है।

इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नदियों, झीलों और कृत्रिम जलाशयों में विसर्जन किया जाता है। इस दिन शस्त्रों, औजारों और पुस्तकों की पूजा करने की भी परंपरा है।