अक्टूबर 21, 2026 7:27 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत करने की सलाह दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत करने की सलाह दी है। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा नहीं करने पर यूक्रेन को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को पहल करनी होगी। ट्रंप ने दावा किया कि अमरीका ने यूक्रेन को सैकड़ों अरब डॉलर की सहायता दी है, लेकिन बदले में उसे कुछ भी हासिल नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि रूस युद्ध के मैदान में लगातार आगे बढ़ रहा है।

ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति षी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि इस बैठक में युद्ध समाप्त करने और वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की अनुपस्थिति में भी ऐसी बैठक हो सकती है।