कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को अल्बर्टा के दो-तिहाई से अधिक मतदाताओं ने कनाडा का हिस्सा बने रहने के पक्ष में मतदान किया है। अल्बर्टा, तेल, गैस और खनिजों से समृद्ध कनाडा का एक प्रांत है।
यह जनमत संग्रह, ट्रम्प के बार-बार इस सुझाव पर हुआ कि कनाडा, अमरीका का 51वां राज्य बन सकता है। अल्बर्टा के कुछ अलगाववादी नेताओं ने पिछले वर्ष अमरीका के अधिकारियों से स्वतंत्रता और संभावित ऊर्जा निर्यात पर चर्चा के लिए मुलाकात करने की बात स्वीकार की है। वहीं, कार्नी और अल्बर्टा की रूढ़िवादी नेता डैनियल स्मिथ ने एशियाई देशों तक पहुंच बढ़ाने और अमरीका पर निर्भरता कम करने के लिए कनाडा के प्रशांत तट तक प्रस्तावित पाइपलाइन का समर्थन किया है