अक्टूबर 21, 2026 7:32 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दर्शन से प्रेरित होकर भारत समृद्धि, ज्ञान और शक्ति का संगम स्थापित करना चाहता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दर्शन से प्रेरित होकर भारत वैश्विक शांति और मानवता के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ समृद्धि, ज्ञान और शक्ति का संगम स्थापित करना चाहता है।

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हो रहा आर्थिक परिवर्तन, तकनीकी प्रगति और वैश्विक स्तर पर बढ़ता कद इस दृष्टिकोण को साकार करने में मदद कर रहे हैं।

 भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास में भारत का योगदान 16 प्रतिशत से अधिक है और देश लगभग 7 दशमलव 8 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे भारतीय उत्पादकों और विनिर्माताओं के लिए नए बाजार खुल रहे हैं।