अक्टूबर 21, 2026 6:54 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान का भारत का दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ

संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान का भारत का दो दिवसीय दौरा कल संपन्न हुआ।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मुंबई में शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों मंत्रियों ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी और जन-संपर्क सहित सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में हुई निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और निकट संपर्क तथा नियमित परामर्श जारी रखने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी की मजबूती और गति को दर्शाता है।